लेव वाइगोत्सकी (Lev Vygotsky) का सामाजिक विकास का सिद्धान्त

लेव वाइगोत्सकी

लेव वाइगोत्सकी (Lev Vygotsky) का सामाजिक विकास का सिद्धान्त

सामाजिक विकास के सिद्धान्त के प्रवर्तक लेव वाइगोत्सकी, रूस के निवासी थे। इन्होंने संज्ञानात्मक विकास में सामाजिक अंतर्क्रिया पर अधिक बल दिया और कहा कि समुदाय का सीखने में बहुत महत्व है। सामाजिक सीखने (Social Learning) की प्रक्रिया विकास के पहले ही आरंभ हो जाती है। व्यक्तिगत विकास को भी सामाजिक विकास के बिना नहीं समझा जा सकता है। व्यक्ति की उच्च मानसिक प्रक्रिया (Higher Mental Process) की उत्पति भी सामाजिक प्रक्रिया होती है।

वाइगोत्सकी (Lev Vygotsky) के सामाजिक संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त का मुख्य बिंदु सामाजिक अंतःक्रिया है। इन्होंने संज्ञानात्मक विकास ( COGNITIVE DEVELOPMENT ) के लिए समाज, संस्कृति तथा भाषा पर बल दिया।

इनकी प्रमुख पुस्तक 'Language of thought' है। इनके सिद्धांत के प्रमुख नाम निम्नवत हैं -
  1. सामाजिक विकास का सिद्धान्त
  2. सामाजिक सांस्कृतिक विकास का सिद्धान्त
  3. सामाजिक संज्ञानात्मक विकास का सिद्धान्त
  4. सामाजिक संरचना का सिद्धान्त
  5. सामाजिक अंतःक्रिया का सिद्धान्त

लेव वाइगोत्सकी (Lev Vygotsky) के सामाजिक विकास के सिद्धान्त के संप्रत्यय -

1- समाजिक कारक एवं संस्कृति
2- सामाजिक अंतःक्रिया
3- समीपस्थ विकास का क्षेत्र (ZONE OF PROXIMAL DEVELOPMENT)
4- मचान (SCAFFOLDING )/ ढांचा निर्माण / पाड़
5- अन्य से अधिक ज्ञानी (MORE KNOWLEDGEABLE OTHER - MKO)
6- आत्मसात् करना
7- भाषा एवं विचार (language and thinking)

1- समाजिक कारक एवं संस्कृति

वाइगोत्सकी का मानना है कि बालक के विकास पर सामाजिक कारकों का प्रभाव पडता है। इसीलिये वाइगोत्सकी को सामाजिक रचनावादी तथा इनके सिद्धांत को सामाजिक रचनावाद के नाम से भी जाना जाता है? वाइगोत्सकी सामाजिक कारकों के अलावा संस्कृति पर भी जोर देते हैं। इसीलिये इनका सिद्धांत सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत के नाम से भी जाना जाता है।

2- सामाजिक अंतःक्रिया

वाइगोत्सकी के अनुसार बालक सामाजिक अंतःक्रिया के माध्यम से सीखते हैं अर्थात् बालक का संज्ञानात्मक विकास अंतर्वैयक्तिक सामाजिक परिस्थिति (Interpersonal Social Situation) में संपन्न होता है।

3- समीपस्थ विकास का क्षेत्र (ZONE OF PROXIMAL DEVELOPMENT)

बच्चे के द्वारा स्वतंत्र रूप से किये जा सकने वाले कार्य तथा सहायता के साथ करने वाले कार्य के बीच अंतर को समीपस्थ विकास का क्षेत्र (ZPD) कहते हैं। इसे नीचे दिए गये चित्र में दर्शाया गया है।

ZONE OF PROXIMAL DEVELOPMENT
बालक अपने वास्तविक विकास स्तर से आगे जाकर समस्याओं का समाधान कर सकते हैं यदि उन्हें थोड़ा निर्देश मिल जाये इस स्तर को वायगोत्स्की ने संभावित विकास कहा है।
बालक के वास्तविक विकास स्तर और संभावित विकास स्तर के बीच के अंतर को समीपस्थ / निकटतम विकास का क्षेत्र कहते हैं।

4- मचान (SCAFFOLDING )/ ढांचा निर्माण/ पाड़

जब एक वयस्क, बच्चे के निष्पादन को सहयोग व निर्देशन द्वारा विस्तारित करता है तो इसे मचान (Scaffolding) कहते हैं।

 यह एक ऐसी निर्देशात्मक तकनीक व सहायता है, जिसके द्वारा बालक को कई कौशलों में प्रवीण किया जाता है। बच्चे की क्षमता को बढ़ाने के लिए सही समय पर सही मात्रा में सही प्रकार की सहायता प्रदान करने की एक तकनीक है।

5- अन्य से अधिक ज्ञानी (MORE KNOWLEDGEABLE OTHER - MKO)

एक ऐसा व्यक्ति जो अधिक ज्ञान, कौशल व जानकारी रखता है तथा जो सामने वाले को कौशलों में प्रवीण करने के लिए निर्देश व सहायता दे सकता है।

6- आत्मसात् करना

बच्चों के द्वारा स्वयं अपने प्रयास से ज्ञान अर्जित करना आत्मसात् करना कहलाता है। वाइगोत्सकी का कहना था कि बच्चा समाज में अपने प्रयास से स्वयं सीखता है।

7- भाषा व चिंतन (language and thinking)

वाइगोत्सकी के अनुसार शुरुआत में भाषा व चिंतन अलग-अलग होते हैं, लेकिन बाद में ये दोनों एक-दूसरे पर निर्भर हो जाते हैं। भाषा व चिंतन को वाइगोत्सकी ने तीन अवस्थों में समझाया है-

जन्म से 2 वर्ष तक (Social speech) : शिशु अपने हाव-भाव और छोटे-छोटे शब्दों के माध्यम से सामाजिक अंतर्क्रिया करता है।

3 से 6 वर्ष (Private speech) : इस अवस्था में बालक भाषा का प्रयोग केवल सामाजिक संचार के लिए ही नहीं बल्कि अपने व्यवहार को निर्देशित करने के लिए करता है । इसे आंतरिक संभाषण अथवा निजी संभाषण भी कहते हैं। इसमें बालक भाषा की अभिव्यक्ति बाहरी रूप से करके अपने आप से बातचीत करता है। पियाजे ने इस अवस्था को आत्मकेंद्रित कहा है।

7 वर्ष से (Silent Inner Speech) : इसमें बालक भाषा की अभिव्यक्ति बाहरी रूप से ना करके चुपचाप अपने आपसे बातचीत करके करता है। अर्थात 3 से 6 वर्ष की उम्र में किया गया आंतरिक संभाषण चिंतन का रूप ले लेता है।

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास की अवधारणा

जीन पियाजे और वाइगोत्सकी के सिद्धांत में अंतर

पियाजे वाइगोत्सकी
अधिगम अनुकूलन सामाजिक अंतःक्रिया
भाषा एवं विचार विचार पहले, भाषा बाद में भाषा पहले, विचार बाद में
बच्चो का खुद से बात करना अहंकेन्द्रित भाषा व्यक्तिगत वार्ता / अत:वाक् / निजी वाक् / Private Speech
निर्मितवाद संज्ञानात्मक निर्मितवाद सामाजिक निर्मितवाद
मुख्य बिंदु ज्ञान समाज एवं संस्कृति


निष्कर्ष-

Conclusion - वाइगोत्सकी (Lev Vygotsky) के सामाजिक विकास के सिद्धान्त से स्पष्ट है कि बालक का विकास समाज में सामाजिक अंतःक्रिया एवं संस्कृति से होता है। बालक के विकास के लिए समाज की भूमिका अहम होती है। 
 इस लेख को पढ़ने के बाद आपको निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर भी मिल गए होंगे-

  1. वाइगोत्सकी के सिद्धांत में विकास के निम्नलिखित में से कौन से पहलू की उपेक्षा होती है?
  2. लेव वाइगोत्सकी के अनुसार सीखने का आधार क्या है?
  3. लेव वाइगोत्सकी के अनुसार संज्ञानात्मक विकास का मूल कारण क्या है?
  4. वाइगोत्सकी के अनुसार समीपस्थ विकास का क्षेत्र क्या है?
  5. वाइगोत्सकी का सिद्धांत क्या है?
  6. वायगोत्स्की सिद्धांत क्यों महत्वपूर्ण है?
  7. वायगोत्स्की सिद्धांत के तीन चरण क्या हैं?
  8. लेव वायगोत्स्की का संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत क्या है?
  9. वायगोत्स्की के विकास के 4 चरण क्या हैं?
  10. वाइगोत्सकी के अनुसार बच्चे स्वयं से क्यों बोलते हैं?
  11. वाइगोत्सकी का रचनावाद में क्या संबंध है?
  12. सामाजिक विकास का सिद्धांत किसका है?
  13. सामाजिक विकास के तीन सिद्धांत कौन से हैं?
  14. सामाजिक विकास सिद्धांत कितने हैं?
  15. वायगोत्स्की सिद्धांत कब प्रकाशित हुआ था?
  16. पियाजे की चार अवस्थाएं कौन कौन सी हैं?
  17. वाइगोत्सकी के अनुसार बच्चों में भाषा का विकास कब होता है?
  18. लेव वायगोत्सकी के अनुसार संज्ञानात्मक विकास के लिए निम्न में किसकी मध्यस्थता आवश्यक है?
  19. सीखने की प्रक्रिया का आधार क्या है?
  20. प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने के लिए लेव वायगोत्सकी ने निम्नलिखित में से कौन सी तकनीक सुझाई है?
  21. वाइगोत्सकी के अनुसार बालक कैसे सीखते हैं?
  22. सीखने का आधार क्या है?
  23. वाइगोत्सकी के अनुसार बच्चे स्वयं से क्यों बोलते हैं?
  24. पियाजे की चार अवस्थाएं कौन कौन सी हैं?
  25. वाइगोत्सकी के अनुसार बच्चों में भाषा का विकास कब होता है?
  26. लेव वायगोत्स्की का समाजशास्त्रीय सिद्धांत क्या है?
  27. लेव वायगोत्सकी के अनुसार संज्ञानात्मक विकास के लिए निम्न में किसकी मध्यस्थता आवश्यक है?
  28. वाइगोत्सकी के अनुसार किसी बालक के विकास में सबसे महत्वपूर्ण योगदान निम्न में से किसका होता है?
  29. निम्नलिखित में से कौन वाइगोत्सकी के सामाजिक सांस्कृतिक सिद्धांत पर आधारित है?
  30. लेव वाइगोत्सकी के अनुसार सभी उच्चतर संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं का आधार क्या है?
  31. सामाजिक विकास का सिद्धांत किसका है?

अब हम उन बहुविकल्पीय प्रश्नों को दे रहे हैं जो वाइगोत्सकी के सिद्धान्त से संबन्धित प्रश्न अनेक परीक्षाओं जैसे CTET, UPTET, REET, UTET, SUPERTET, KVS  इत्यादि परीक्षाओं में प्रत्येक वर्ष पूछे जाते हैं।




1. वाइगोत्सकी के अनुसार बच्चे सीखते है- [CTET-2016]
     A. जब पुनर्बलन प्रदान किया जाता है
     B. परिपक्व होने से
     C. अनुकरण से
     D. व्यस्कों और समव्यस्कों के साथ परस्पर क्रिया से  


2. वाइगोत्स्की के सिद्धांत का निहितार्थ है-
     A. प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत रूप से दत्त कार्य देना।
     B. प्रारंभिक व्याख्या के बाद कठिन सवालों को हल करने में बच्चे की सहायता न करना।
     C. बच्चे उन बच्चों की संगति में श्रेष्ठतम रूप से सीख सकते हैं जिनका बुद्धि-लब्धांक से कम होता है।
     D. सहयोगात्मक समस्या समाधान ।


3. बच्चों के बारे में निम्नलिखित कथनों में से किस कथन से वाइगोत्स्की सहमत होते?
     A. बच्चे तब सीखते हैं जब उनके लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए जाएँ
     B. बच्चों के चिन्तन को तब समझा जा सकता है जब प्रयोगशाल में पशुओं पर प्रयोग किए जाएँ
     C. बच्चे जन्म से शैतान है और उन्हें दण्ड देकर नियंत्रित किया जाना चाहिए
     D. बच्चे समवयस्कों और वयस्कों के साथ सामाजिक अन्तः क्रियाओं के माध्यम से सीखते हैं


4. लेव वाइगोत्स्की के अनुसार संज्ञानात्मक विकास का मूल कारण है-
     A. संतुलन
     B. सामाजिक अन्योन्यक्रिया
     C. मानसिक प्रारूपों (स्कीमाज़) का समायोजन
     D. उद्दीपक-अनुक्रिया युग्मन


5. लेव वाइगोत्सकी के समाज संरचना सिद्धान्त में दृढ़ विश्वास रखने वाले शिक्षक के नाते आप अपने बच्चों के आकलन के लिए निम्नलिखित में से किस विधि को वरीयता देंगे?
     A. सहयोगी प्रोजेक्ट
     B. मानकीकृत परीक्षण
     C. तथ्यों पर आधारित प्रत्यास्मरण के प्रश्न
     D. वस्तुपरक बहुविकल्पी प्रकार के प्रश्न


6. वाइगोत्स्की के सिद्धान्त में, विकास के निम्नलिखित में से कौन-से पहलू की उपेक्षा होती है?
     A. सांस्कृतिक
     B. जैविक
     C. भाषायी
     D. सामाजिक


7. वाइगोत्सकी बच्चों के सीखने में निम्नलिखित में से किस कारक की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हैं?
     A. आनुवंशिक
     B. शारीरिक
     C. नैतिक
     D. सामाजिक


8. बच्चों को संकेत देना तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्रदान करना, निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?
     A. प्रबलन
     B. अनुबंधन
     C. मोडलिंग
     D. पाड़ (ढांचा) 


9. निम्नलिखित में से कौन-सा वाइगोत्स्की के सामाजिक- सांस्कृतिक सिद्धान्त पर आधारित है।
     A. सक्रिय अनुकूलन
     B. पारस्परिक शिक्षण
     C. संस्कृति-निरपेक्ष संज्ञानात्मक विकास
     D. अन्तर्दृष्टिपूर्ण अधिगम


10. जब वयस्क सहयोग से सामंजस्य कर लेते हैं, तो वे बच्चे के वर्तमान स्तर के प्रदर्शन को संभावित क्षमता के स्तर के प्रदर्शन की तरफ प्रगति क्रम को सुगम बनाते हैं, इसे कहा जाता है-
     A. समीपस्थ विकास
     B. सहयोग देना
     C. सहभागी अधिगम
     D. सहयोगात्मक अधिगम


11. कोई 5 साल की लड़की एक टी-शर्ट को तह करते हुए अपने आप से बात करती है। लड़की द्वारा प्रदर्शित व्यवहार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
     A. जीन पियाजे और लेव वाइगोत्स्की इसकी व्याख्या बच्चे के विचारों की अहंकेंद्रित प्रकृति के रूप में करेंगे।
     B. जीन पियाजे इसे अहंकेंद्रित भाषा कहेगा और लेव वाइगोत्स्की इसकी व्याख्या बच्चे के द्वारा निजी भाषा से अपनी क्रियाओं को नियमित करने के प्रयासों के रूप में करेगा।
     C. जीन पियाजे इसकी व्याख्या सामाजिक अन्योन्यक्रिया के रूप में करेगा और लेव वाइगोत्स्की इसे खोजबीन मानेगा।
     D. जीन पियाजे और लेव वाइगोत्स्की इसकी व्याख्या बच्चे के द्वारा अपनी माँ के अनुकरण के रूप में करेंगे।


12. शिक्षक ने देखा कि रवि अकेले किसी समस्या को हल करने में सक्षम नहीं है, जबकि वह इसे आसानी से हल करता है जब उसके शिक्षक द्वारा उसे व्यक्तिगत सहायता प्रदान की जाती है। वायगोत्स्की के विचार में, इस प्रकार के समर्थन को कहा जाता है:
     A. सामान्यीकरण
     B. अमूर्त चिंतन
     C. सहकर्मी शिक्षण
     D. ढाँचा (मचान)


13. 'समीपस्थ विकास के क्षेत्र (ZPD)' का प्रत्यय दिया गया-
     A. बन्डुरा द्वारा
     B. स्किनर द्वारा
     C. पियाजे द्वारा
     D. वाइगोत्स्की द्वारा 


14. वाइगोत्स्की (Vygotsky) ने बाल विकास के बारे में कहा कि
     A. यह संस्कारों की आनुवांशिकी के कारण होता है
     B. यह सामाजिक अन्तर्क्रियाओं का उत्पाद होता है
     C. औपचारिक शिक्षा का उत्पाद होता है
     D. यह समावेशन और समायोजन का परिणाम होता है


15. वाइगोत्सकी के अनुसार, समीपस्थ विकास का क्षेत्र है-
     A. अध्यापिका के द्वारा दिए गए सहयोग की सीमा निर्धारित करना
     B. बच्ची-अपने-आप क्या कर सकती है जिसका आकलन नहीं किया जा सकता
     C. बच्चे के द्वारा स्वतन्त्र रूप से किए जा सकने वाले तथा सहायता के साथ करने वाले कार्य के बीच अन्तर 
     D. बच्चे को अपना सामर्थ्य प्राप्त करने के लिए उपलब्धता कराए गए सहयोग की मात्रा एवं प्रकृति


16. वाइगोत्सकी तथा पियाजे के प्ररिप्रेक्ष्यों में एक प्रमुख विभिन्नता है
     A. व्यवहारवादी सिद्धान्तों की उनकी आलोचना
     B. ज्ञान के सक्रिय निर्माताओं के रूप में बच्चों की संकल्पना
     C. बच्चों को एक पालन-पोषण का परिवेश उपलब्ध कराने की भूमिका
     D. भाषा एवं चिन्तन के बारे में उनके दृष्टिकोण 


17. लेव वायगोत्स्की उन शाब्दिक संवादों, जिन्हें बच्चे स्वयं के साथ करते हैं, उसे किस रूप में संदर्भित करते हैं।
     A. निजी भाषण 
     B. विकृत भाषण
     C. समस्याग्रस्त भाषण
     D. अहंकेंद्रित भाषण


18. एक विशिष्ट संप्रत्यय को पढ़ाने हेतु एक अध्यापिका बच्चे को आधा हल किया हुआ उदाहरण देती है I लेव वायगोत्स्की के अनुसार अध्यापिका किस रणनीति का इस्तेमाल कर रही है?
     A. अवलोकन अधिगम
     B. पाड़ 
     C. द्वंद्वात्मक अधिगम
     D. अनुकूलन

Explanation - पाड़ बच्चे की क्षमता को बढ़ाने के लिए सही समय पर सही मात्रा में सही प्रकार की सहायता प्रदान करने की एक तकनीक है।


19. संज्ञाानत्मक विकास के “समाज सांस्कृतिक सिद्धानत” को किसने प्रस्तावित किया?
     A. जीन पियाजे
     B. लेव वाइगोत्सकी 
     C. जे. एस. ब्रूनर
     D. कोहलबर्ग


20. समीपस्थ विकास के क्षेत्र में बच्चे का ________________ शामिल होता है।
     A. कक्षावार अधिगम का स्तर
     B. शैक्षणिक अधिगम का स्तर
     C. अधिगम के बाद का स्तर
     D. पूर्व-अधिगम स्तर 



जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास की अवधारणा

Current Affairs के लिए यहाँ पर क्लिक करें।

CDP Most Important 100 MCQs [Part-1]

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगे तो इसे दूसरे लोगों के साथ शेयर अवश्य करें । धन्यवाद!!!


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post